राष्ट्रहित के लिए समर्पित

राष्ट्रहित के लिए समर्पित

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कलमकार निक्की शर्मा ने इस पर्व पर अपनी कविता के माध्यम से हम सभी से अपने विचार व्यक्त कर रहीं हैं।

राष्ट्रहित के लिए समर्पित, जो अपना तन मन करता है।
जन्म सफल होता है उसका, नही कभी भी वह मरता है।।

लेकर विश्वास नया मन में, वह जग को रोज जगाता है।
अपने कर्मो से व्यक्ति वही, स्वर्णिम इतिहास बनाता है।।

आया है नया दौर देखो, जब से इस सुंदर जग में ।
है सभी को मिला मान, तब से ही इस सुंदर जग में।।

धरती से लेकर आसमान तक, कीर्तिमान बनाया है।
संकल्पित होकर दुनियाँ में, झंडा अपना फहराया है।।

~ निक्की शर्मा ‘रश्मि’

हिन्दी बोल इंडिया के फेसबुक पेज़ पर भी कलमकार की इस प्रस्तुति को पोस्ट किया गया है।
https://www.facebook.com/hindibolindia/posts/464789137761597

Post Code: #SWARACHIT321

Leave a Reply