लहराओ तिरंगा प्यारा

लहराओ तिरंगा प्यारा

७१वाँ गणतंत्र दिवस तिरंगा लहराकर मनाएं। कलमकार राजेश पुरोहित की यह कविता पढें जो विशेष रूप से गणतंत्र दिवस पर्व के लिए लिखी गई है।

मुल्क अपना हिन्दुस्तान न्यारा
शान से लहराओ तिरंगा प्यारा

कौमी एकता की मिसाल बने
ये आजाद हिंदुस्तान हमारा

फ़साद न हो मजहब के दोस्तों
इंसान से इंसान का हो भाईचारा

गंगा जमनी तहजीब कायम रहे
फिर दुश्मन समझो हमसे हारा

अधिकार छोड़ कर्तव्य को जाने
गणतंत्र में तब होगा उजियारा

आखर आखर अलख जगे तब
गाँव-ढाणी का मिटे अंधियारा

महिला शक्तिकरण का हो प्रयास
तभी सशक्त होगा हिंदुस्तान हमारा

देश के हर घर पर हो तिरंगा प्यारा
पाक अधिकृत कश्मीर भी है हमारा

लहू देकर भी करेंगे राष्ट्र की रक्षा
“पुरोहित” ऐसा लक्ष्य हो हमारा

~ डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित”

हिन्दी बोल इंडिया के फेसबुक पेज़ पर भी कलमकार की इस प्रस्तुति को पोस्ट किया गया है।
https://www.facebook.com/hindibolindia/posts/464880084419169

Post Code: #SWARACHIT321A

Leave a Reply