जन्म दिवस का हर्ष आज है

जन्म दिवस का हर्ष आज है

कलमकार विजय प्रकाश कनौजिया को जन्मदिन (२७ जनवरी) की बधाई और शुभकामनाएं। ‘जन्म दिवस का हर्ष आज है’ उनकी यह कविता पढ़ें।

जन्म दिवस का हर्ष आज है
अपनों का स्पर्श आज है
जीवन का जो भी पल बीता
उसका वो उत्कर्ष आज है..।।

जीवन में अपनों की संगत
चेहरे पर खुशियों की रंगत
जो भी है अपनों से अनबन
उसका भी कुछ मर्म आज है..।।

जीवन में हर सुख है तब तक
अपनों की संगत है जब तक
फिर सच होगा सपना अपना
अपनों का आशीष आज है..।।

सम्बन्धों का वृक्ष हमेशा
हरा-भरा ये बना रहेगा
ऐसी है मेरी अभिलाषा
मेरा ये संकल्प आज है..।।
मेरा ये संकल्प आज है..।।

~ विजय कनौजिया

Post Code: #SWARACHIT325A

Leave a Reply