मेरा प्यारा हिंदुस्तान

नायाब बलियावी जी अपने देश के प्रति एक कविता में स्वयं के विचारों को प्रस्तुत करते हुए कहते हैं- मेरा प्यारा हिंदुस्तान।

योरप से कश्मीर की वादी अरब सा राजस्थान
भारत तेरे दामन में हर मौसम का वरदान
कहीं पर वर्षा कहीं पर गर्मी कहीं ठण्डा स्थान
कहीं पे गेहूँ कटते हैं तो कही पे उगते धान

इसी से सारी दुनिया से अच्छा है हिन्दुस्तान
इसी से सारी दुनिया से नायाब है देश महान
यही कहता है एक जवान मेरा प्यारा हिंदुस्तान

~ डॉ० सैय्यद फज़ले रजा (नायाब बलियावी)

हिन्दी बोल इंडिया के फेसबुक पेज़ पर भी कलमकार की इस प्रस्तुति को पोस्ट किया गया है।
https://www.facebook.com/hindibolindia/posts/417955245778320

Post Code: #SwaRachit187

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *