कलमकार पोर्टल पर पोस्ट की जाने वाली रचनाएँ ही कलमकार की प्रोफाइल फोटो के साथ ‘हिन्दी बोल इंडिया’ फेसबुक पेज पर पोस्ट की जाएँगी। कलमकार पोर्टल पर केवल नियमित कलमकार ही अपनी स्वरचित रचनाएँ पोस्ट कर सकते हैं।
‘मेरी कलम’ अनुभाग और नियमित कलमकार बनने के नियम
जो रचनाकार अपनी रचनाएँ ईमेल के माध्यम से भेजते हैं, उनकी रचनाएँ ‘मेरी कलम’ अनुभाग में पोस्ट की जाएँगी। इन रचनाओं के साथ फिलहाल केवल रचनाकार का नाम ही पोस्ट किया जाएगा। जब इन नए रचनाकारों की 10 रचनाएँ सफलतापूर्वक पोस्ट हो जाएँगी, तो उन्हें नियमित कलमकार माना जाएगा। इसके बाद, वे भी कलमकार पोर्टल पर अपनी स्वरचित रचनाएँ सीधे हिंदी पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
हम आपके बहुमूल्य साहित्यिक योगदान की सराहना करते हैं और आपको ‘हिन्दी बोल इंडिया’ परिवार में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
