एक आदर्श राष्ट्र की कल्पना कीजिये। आप अपने देश का नव निर्माण कैसे करेंगे? कलमकार कुमार किशन कीर्ति ने अपनी कल्पना को लिखकर बताया है कि मेरा भारत कैसा हो।

मेरी कल्पना का भारत कैसा होगा?
सच पूछो, तो स्वर्ग से बढ़कर होगा
भ्रष्टाचार, हिंसा से दूर
सुख-सुविधाओं से सम्पन्न
मेरा भारत देश होगा
राम राज्य जैसा शासन होगा
विक्रमादित्य जैसा न्याय होगा
चाणक्य जैसे महामंत्री होंगे
तो, चन्द्रगुप्त जैसे शासक होंगे
कैसे बताऊँ? मेरी कल्पना
का भारत कैसा होगा
सच पूछो, तो स्वर्ग से बढ़कर होगा

~ कुमार किशन कीर्ति

Post Code: #SwaRachit366

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *