कोरोना संक्रमण की बीमारी

पूरे जग में छाई है महामारी
कोराेनो संक्रमण की बीमारी
जो मेल मिलाप को बढ़ा रहे
यह उन लोगों से ही है जारी।

हम सब रहेंगे आज से घर
यह अटल प्रतिज्ञा है हमारी,
नहीं बढ़ने देंगे इसको अब
कोशिश से बीमारी भी हारी।

ये एक व्यक्ति से संभव नहीं
यह तो है सबकी जिम्मेदारी,
कोई नहीं निकलेगा घर से
अब हुआ है आदेश सरकारी।

डॉक्टर अपना काम कर रहे
वो सेवा में लिप्त हैं तुम्हारी,
गर तुमने खुद को बचा लिया
तो मानवता भी होगी आभारी।

~ देवकरण गंडास “अरविन्द”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *