शेरावाली के नवरात्रे

माता भवानी के पावन नवरात्रे।
मन में भक्ति की जोत जगा ले।।

किए थे सृजन इस दिन विधाता
झोलियां भर दे हे माँ शैलसुता।।

तरुवर सुवासित पुष्पों से श्रृंगार।
दूर करो माता मन का अंधकार।।

व्याधि जग की दूर कर भवानी।
दया करो हे भगवती माता रानी।।

करे मन से जो तेरा पावन पूजन ।
पाए सब कुछ जो करे तेरा अर्चन।।

जब-जब संकट आन पड़ा हो भारी।
तब-तब आई माँ भवानी शेरसवारी।।

~ राज शर्मा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *