मधुशाला और लाॅकडाऊन

बंद हुए‌ सब मंदिर मस्जिद
विद्यालय पे लटका टाला
बंद है देखो काशी काबा
लेकिन खुश हैं मतवाला
लाॅकडाउन में खुला करेगी
देखो अपनी मधुशाला

विष का अणु भी बाट जोहता
गले में जो टपके हाला
कैसा इस का मद मैं देखूं
जो मदमाता पीने वाला
लाॅकडाउन में खुला करेगी
देखो अपनी मधुशाला

वहां न‌ कोई दूरी होगी
ना मुंह पे कपड़े का ताला
हाला से सैनिटाइज करेगी
प्याले को साकी बाला
लाॅकडाउन में खुला करेगी
देखो अपनी मधुशाला

जाने कैसे था रह पाता
जिसको हाला ने था पाला
थी जितनी जिसकी प्यास बढ़ी
वह उतना ही भरता प्याला
लाॅकडाउन में खुला करेगी
देखो अपनी मधुशाला

~ मधुकर वनमाली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *