खास मुद्दों पर निबंधात्मक लेख

विज्ञान का उपयोग और सफलताएं ~ मनीषा कुमारी

~ मनीषा कुमारी

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता हैं। लेकिन विज्ञान है क्या और इसका क्या उपयोग है। इसके बारे में हमने बहुत सारे बाते पढ़े और सुने है। लेकिन सिर्फ पढने और सुनने से ही मेरे व्यक्तित्व मेरे समाज या देश के विकास होगा, नहीं होगा क्योंकि जबतक हम अपने मानवीय जीवन मे उसका प्रयोग और उपयोग नही करेंगे तबतक विज्ञान हमारे लिये एक ग़ुम हुई खनिजों के समान है। कहा जाता है, विज्ञान यानी एक सोचना का तरीका एक संगठित ज्ञान। विज्ञान के अभी के समय में इतना व्यापक विस्तार हुआ है, कि आज के मोडर्न युग को वैज्ञानिक युग या विज्ञान युग कहा जाता हैं। विज्ञान हमे सही समय का सदुपयोग करना सिखाती हैं। विज्ञान हमारे मानवीय जीवन के लिए एक सुंदर उपहार है। क्योंकि विज्ञान ने हमे इन सभी बातों के बारे में बताया है, जिसके बारे में हम कभी कल्पना भी नहीं किये थे। आज आधुनिक युग मे अगर हमें अपने जीवन मे सफल होना है तो  हम सभी को वैज्ञानिक सोच रखने की जरूरत है। विज्ञान का कहना है कि अगर जीभ पे चोट लग जाती हैं  तो जल्द ठीक हो जाती है, लेकिन हमारा अनुभव कहता है, जीभ पे लगी चोट बहुत देर से ठीक होती हैं। आज हम जो खाना खाते हैं, शुद्ध हवा का सेवन करते है। या शुद्ध जल ग्रहण करते हैं। इन सबकी शुद्धता की माप भी विज्ञान से ही होती हैं। विज्ञान कहता है हम अपने खाली समय मे अपने बुद्धि का सही प्रयोग करना चाहिए। नाकि समय बर्बाद करनी चाहिए। विज्ञान का उपयोग हम मानवीय जीवन के साथ -साथ जैवीय जीव-जंतु में भी काफी महत्वपूर्ण हैं। विज्ञान के द्वारा कहा जाता है कि हम अगर किसी एक मत से सहमत हो जाते है, तो एक आत्महत्या करने के समान होती है। विज्ञान में इतनी शक्ति है कि वो पूरे ब्रह्मांड को काबू में रख सकती है।

आज हम जो भी हैं इस पृथ्वी पर विज्ञान के वरदान के कारण ही है। विज्ञान हमे ऐसे- ऎसे चमत्कारी प्रयोग और वस्तुओं को दिखाया है, जिससे हम ईस्वर के द्वारा दिया हुआ उपहार की प्रमाण देता हैं। ये हमे अंधविश्वास पर से पर्दा हटाया और हमे सही मार्गदर्शन कराया हैं। वो कोई और नहीं विज्ञान ही है। विज्ञान की बदौलत ही आज हम मीलों की दूरी मिनटों में तय कर लेते हैं, आज दुनिया का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां विज्ञान का प्रभाव नहीं पड़ा हो। औद्योगिक, चिकित्सा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, संचार, अंतरिक्ष, इलैक्ट्रिसिटी, पर्यटन समेत हर क्षेत्र में आज विज्ञान अपना छाप छोड़ी हैं, विज्ञान की नई-नई टेक्नोलॉजी ने इस दुनिया मे अभूतपूर्व विकास है। विज्ञान का हम उपयोग करके हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इसीलिए अभी का समय है हमे विज्ञान का सही उपयोग कर अपने जीवन मे सफल होना। जो व्यक्ति विज्ञान का सही उपयोग करता है, उसे दुनियां की कोई भी ताकत नही हिला सकती और न झुका सकती हैं। विज्ञान की बदौलत ही आज हमारा सामाजिक और आर्थिक परिवेश पूरी तरह बदल गया है। अगर आज हम थोड़ी देर के लिए आंखे बंद करके कल्पना करने से मात्र से घबरा जाते हैं कि विज्ञान नहीं होती तो क्या होता, आज हम जिस घर मे रहते पंखे की हवा और रात की बल्ब उजाला ये सब तो विज्ञान की देन हैं। जब हम विज्ञान के बिना एक पल भी जी नही सकते तो इसे बर्बाद कैसे कर सकते हैं। इसीलिए हमे अपने ब्रम्हांड और दुनिया को सुरक्षित रखना है, तो हमें इनका सदपयोग करना होगा ।

Leave a Reply