शारदे माता की वंदना

माँ शारदे की भक्ति

माँ शारदे की भक्ति से बन जाते सारे काम।
माँ शारदे के भक्तों को कन्हैया का प्रणाम।
विद्या, व्यवहार सीख दे हमको बनाया तुने।
दे भक्ति, श्रद्धा, ज्ञान से हमको सजाया तुने।
तेरा ही गुणगान कर माँ हम बने महान।
तेरी दरश की कृपा से है बनते सारे काम।
माँ ज्ञान दे माँ भक्ति दे कर जाये हम कुछ काम।
माँ भारती की सेवा कर देश को बढ़ाने का काम।
हो जहाँ पर पाप अधम उसको मिटाये हम।
ले तेरा आशीष हम खुद को सजाये हम।
बस यूँ ही होता रहे सबका उत्तम काम धाम।
निज देश में बढ़ता रहे उत्तम सबका सम्मान।
माँ शारदे की भक्ति से बन जाते सारे काम।
माँ शारदे के भक्तों को कन्हैया का प्रणाम

~ कन्हैया लाल गुप्त ‘शिक्षक’

Post Code: #SwaRachit291

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *