आन उबारो महावीर

कोरोना महामारी से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थनाएँ भी कि जा रहीं हैं। कलमकार राज शर्मा ने एक कविता में अपनी विनती को लिखा है।

प्रथम सुमिरौ श्री राम को, दूजे विराट हनुमान को।
संकट विकट प्रभु जानके, आन उबारो जगत को।।

इतिहास साक्षी मारुति का, सहज करें सब काज ।
आन उबारो महावीर अब, चहुं ओर यही आवाज़।।

जब सृष्टि में संकट आया, कहर बनी कोई मर्ज।
तब तब संकटमोचन आए, मन से करें जो अर्ज।।

आओ संकट मोचन प्रभु, नित ध्याऊँ तेरो नाम।
कोरोना इस कु विष पर , अब लगा दो विराम।।

प्रतिबंध लगाए हारे सब, विष रोक लो महावीर।
दुनिया सारी डोल गयी, हो गए सब जन अधीर ।।

आस करें सब निज इष्ट से, हृदय लिए विश्वास।
अंकुश लगा दो विष पर, सब करें यही अरदास।।

~ राज शर्मा

Post Code: #SWARCHIT526C

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *