रोक दी रफ़्तार कोरोना

तेजी से भाग रही दुनियाँ की रफ़्तार
को पल भर में ही थाम दिया कोरोना
चंद पलों का समय नही था मानव को
चंद पलों का भी काम न छोड़ा कोरोना।

चाँद मंगल पर पहुँचने वाले मानव को
एक पल में ही घर में बैठा दिया कोरोना
स्वास्थ्य सेवाओं पर दम्भ करने वाले
देशों के घुटने टिका दिए कोरोना।

हिंसा बलात्कार चोरी की घटनाओं को
एक पल में ही थाम दिया कोरोना
ऊँच-नीच भेदभाव पूर्ण नीतियों को
पल भर में ही भूला दिया है कोरोना।

प्रकृति को जागीर समझने वाले मानव
को पल भर में औकात दिखा दी कोरोना
परिवार वालों के लिए समय न रखने
वालों को परिवार संग कर दिया कोरोना।

~ महेन्द्र परिहार “माही”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *