इस महामारी के अंधकार की लड़ाई में
आशा का एक दीपक यूं ही जलाए रहना हैं
हमें आपको हम सबको देश का साथ देना हैं।
मन के सारे अंधकार को मिटाकर
एक दिया जलाए रखना है

दौर नहीं हैं ये निराश होने का
वक्त नहीं अभी हताश होने का
दिए में उस निराशा को साथ जला देना है।
मन के सारे अंधकार को मिटाकर
एक दिया जलाए रखना है।

देश के संकल्प को टूटने नहीं देना है
लॉकडाउन को मिलकर सफल बनाना है
दिए के साथ यह संकल्प भी बनाए रखना हैं
मन के सारे अंधकार को मिटाकर
एक दिया जलाए रखना है

वे हमें नहीं भूले, वे देश के पूजारी
हो पुलिस विभाग, सेना विभाग,
चकित्सक हो या सफ़ाई कर्मचारी
उनके इस उत्साह के लिए हमें
संकल्प को बनाए रखना है
मन के सारे अंधकार को मिटाकर
एक दिया जलाए रखना है

~ पूजा कुमारी बाल्मीकि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *