इस आपदा से पार पाना है

जिसे है देश प्यारा मैं उसे पैगाम लिखता हूं,
बचा लो देश को अपने ये विनती आज करता हूं
कोरोना को हराना है सभी को साथ मिलकर के
कोरोना से लडोगे सब ये मैं विश्वास करता हूँ
कई विपदाएं झेली देश ने इतिहास में अपने
मगर, नत कोई विपदा देश को अब तक न कर पाई
ये छोटी है नही विपदा, ये विपदा है महामारी
और इससे निपटने की हमारी आज है बारी
हमे इसको हराना है विजयी होकर दिखाना है
हमे हर हाल में इस आपदा से पार पाना है।

~ अर्पित तिवारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *