याद करेगा हिंदुस्तान

कोरोना का ये अभियान
रखना है देश का ध्यान
याद करेगा हिंदुस्तान।

घर में रहना हमारी शान
यही हमारा है बलिदान
याद करेगा हिंदुस्तान।

बच्चों बुजुर्गों का रखना मान
पूरा रखना हमे इनका ध्यान
याद करेगा हिंदुस्तान।

कितनों ने झोंकी जान
करना हमें उनका सम्मान
याद करेगा हिंदुस्तान।

घर में रखो पूरा सामान
लक्ष्मण रेखा का रखो भान
याद करेगा हिंदुस्तान।

बचानी है सबकी जान
कोरोना का तोड़ो अभिमान
याद करेगा हिंदुस्तान।

~ मुकेश बिस्सा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *