जलियाँवाला बाग अमर शहीदों को सलाम

जलियाँवाला बाग के शहीदों को शत-शत नमन। अमर शहीदों को सलाम करती हुई इमरान संभलशाही की एक कविता पढ़ें।

करता हूं मन से मै
अमर शहीदों को सलाम
कुर्बान हो गए देश के
खातिर, गूंज रहा है जिनका नाम

उन समूहों को नमन है
जिसमे सब भारत के भाल
जलियावाला बाग़ कांड से
जो अमर हो गए धरा के लाल

स्व लहू के कतरे से
दिला गए सबको सम्मान
करता हूं मन से में
अमर शहीदों को सलाम

मां भूमि के अमर सपूतों
का, घर घर में है पहचान
भानु उदय सा जगा दिए जब
प्रत्येक देह में अमृत सा प्रान

आगे बढ़कर क़दम बढ़ाए
रण में किए शत्रु संहार
करता हूं मन से मै
अमर शहीदों को सलाम

हम भारत के हिंदुस्तां है
हममें सब भारत ही भारत
कट जाऊंगा लूट जाऊंगा
जब घेरेगा देश को आफ़त

आओ दिल से इन्कलाब बन
फैलाते है, जहां में नाम
करता हूं मन से में
अमर शहीदों को सलाम

~ इमरान संभलशाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *