पृथ्वी का संतुलन बनाओ

मिलकर इक अभियान चलाएं
“पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ”
आस-पास हरियाली दिखे
कुछ ऐसा वातावरण बनाओ।
आने वाले उस कल के लिए
जिम्मेदारी अपनी सभी निभाओ।
आज पीढ़ी समझो इसको
प्रकृति बचाओ जीवन पाओ।
उपहार स्वरूप में वृक्षों को दो
प्रदूषित होने से शहर बचाओ।
वातावरण को शुद्ध रखना है
हरियाली सब मिल करके बढ़ाओ।
अपनों का हो सुनहरा भविष्य
“पृथ्वी का संतुलन बनाओ”।

~ साक्षी सांकृत्यायन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *