भारत को बचाना है

आओ मिल को बचाना है
घर पर रहना कहीं न जाना है
व्यर्थ ना इसमें समय गवाना है
हाथ पे हाथ रख न बैठना है।
हमको भारत को बचाना है

कुछ सोच कर हल सुझाना है
जो हैं सक्षम उनको आगे आना है
सब मिल जुल कर हाथ बढ़ाना है
सही सूचना सर्वत्र हमें फैलाना है
हमको भारत को बचाना है।

अफवाहों को दूर भगाना है
एक पल भी नहीं घबराना है
हाथ निरंतर धोते ही जाना है
मरीजों का बहुत हौसला बढ़ाना है।
हमको भारत को बचाना हैं।

इस विपदा पर भारी हमको पड़ना है
कोरोना से जंग को सार्थक कराना है
देश के कर्मवीरों का साहस बढ़ाना है
हिम्मत को अब नहीं तजना है
हमको भारत को बचाना है।

~ मुकेश बिस्सा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *