कर्तव्य निभाएं

कोरोना के इस समय में आओ अपना कर्तव्य निभाएं,
कुछ खुद समझ करें और कुछ औरों को भी समझाएं।

न निकलें स्वयं वेबजह न किसी ओर को भी बुलाएं,
कभी निकले बहुत जरूरी तो याद रहे सामाजिक दूरी सदा बनाएं।

हाथ साबुन से बार बार धोएं और अन्यों को भी याद कराएं,
मास्क से ढके मुँह को, और सेनिटाइजर को भी प्रयोग में लाएं।

अपना कर्तव्य स्वयं निभाएँ,
न खुद को, परिवार को, सरकार को धोखा दे
नदी, नाले ओर जंगल में झुण्ड बनाकर न समय बिताएं।

निकल जाएगा ये भी बुरा वक्त साथ मिलकर
यूं ही न आप घबराएं, कोरोना के इस समय में
आओ अपना कर्तव्य निभाएं।

~ चुन्नी लाल ठाकुर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *