दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर के असमायिक निधन का समाचार आया यह फिल्म जगत और सिने प्रेमियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस शोकाकुल अवसर पर मैं विनम्र  काव्य श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

ऋषि कपूर इक कलाकार महान
कपूर परिवार की आन बान और शान
अपने जानदार अभिनय से रोल मे  डालते जान
सशक्त अभिनय से बनाई पहचान

युवा पीढी के आदर्श और नायक
रोमांटिक छवि के थे मालिक
फिल्म जगत मे कमाया नाम
स्थापित किए कई आयाम

अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया
सहयोगी कलाकारों का होंसला बढाया
दुनिया में यश और नाम कमाया
अभिनय का महत्व समझाया

तुम्हारे निधन से शोकाकुल समाज
चली गई इक सशक्त आवाज
करोड़ों दिलों पर किया था राज
आते रहेंगे सदा याद

~ अशोक शर्मा वशिष्ठ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *