हंदवाड़ा, जम्मू कश्मीर में हुई वीर सपूतों की शहीदी को नमन करती मेरी छोटी सी कविता।

ऋणी रहेगा देश तुम्हारा,
कर गये ऐसा पावन काम।
बलिदानों की इस वेदी पर,
क़ुर्बान किये अपनी पहचान।

भूल जाए आम जन तो क्या,
भारत माँ न कभी बिसारेगी!
हरेक लहू के तेरे कतरों को
आँचल में लिए लोरियाँ गायेगी।

सदैव अपने देश राम की रक्षा,
की तुमने भक्त हनुमान समान।
नतमस्तक है आज देश तुम्हारा,
अमर रहोगे सच्चे वीर-महान।।

~ पीताम्बर कुमार ‘प्रीतम’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *