माँ तेरी महिमा महान

मां तेरी महिमा महान
तेरी महिमा का करूँ बखान
हम पर सदा लुटाई जान
दिए हमें अच्छे संस्कार
सिखाया हमें बौद्धिक ज्ञान

मां तू ममता की है मूरत
भगवान से मिलती तेरी सूरत
हमेशा करी हमारी जरूरत
प्यारी छवि बेहद खूबसूरत

मां के विना जीवन अधूरा
मां के प्रेम निश्छल और पूरा

मां ही जीवन की प्रथम गुरु
आदर्शों से पहचान कराए
भले बुरे का ज्ञान सिखाए

मां ईश्वर का अनमोल उपहार
हम सिखाया सदाचार और सदव्यवहार
लुटाया हम पर प्यार ही प्यार
मां की महिमा अपरमपार
सदा करूँ मां का सत्कार

~ अशोक शर्मा वशिष्ठ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *