कोरोना से जंग

कोरोना वायरस से छिड़ी हुई जंग
शत्रु है शक्तिशाली अदृष्य और अनंग
पूरी दुनिया को किया है तंग
महाशक्तियाँ हुई है अवाक और दंग

पूरी दुनिया पर कर रहा है वार
इस के आगे सब लाचार
सारे उपाय हैं बेकार
इस का कोई नहीं उपचार

बचाव ही एकमात्र उपाय
घरों मे रहें और बाहर न जाएं
शारीरक दूरी को सारे अपनाएं
सुरक्षित रह कर अपने को बचाएँ

कोराना से जंग जारी है
मुकाबले की पूरी तैयारी है
जीतेंगे हम यह प्रतिज्ञा हमारी है
मिल कर जंग लड़ना जिम्मेदारी हमारी हैं

~ अशोक शर्मा वशिष्ठ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *