थोड़ी दूरियां बढ़ा लें

कितना हाहाकर है
सितम ढाने को
जो जन्मा है
लाइलाज़ कोरोना!
सक्षम है, नष्ट कर देने को
समस्त मानव जाति।
चिंतित है सम्पूर्ण विश्व
इस भयावह स्थिति से
बस आशा की एक किरण है
सोसल डिस्टेनसिंग
तो आओ,
आज थोड़ी दूरियां बढ़ा लें
अपनों से, अपनों के लिए।

~ अमित कुमार चौधरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *