कोरोना से जीतेंगे

घर में रहकर
स्वच्छता को अपनाकर
सामाजिक दूरी का पालन करेंगे
हा, हम कोरोना से जीतेंगे
अफवाहों से बचकर
कोरोना फाइटर्स की सलाह मानकर
समाज और देश को सुरक्षित करेंगे
जी हाँ, हम कोरोना से जीतेंगे
हम तब तक इससे लड़ेंगे
जब तक इसका वजूद ना मिटाएंगे
डॉक्टर्स, पुलिस और सफाईकर्मियों
का हौसला बढ़ाएंगे
जी हाँ, हम कोरोना से जीतेंगे

~ कुमार किशन कीर्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *