बाहर निकलने की गलती मत कर

बाहर निकलने की गलती मत कर
खुद से तू ऐसी यह गद्दारी मत कर।

ये दुनिया तो तेरी अपनी ही है
समझदारी तू ऐसी तो मत कर।

हाथ मिलाना इतना जरुरी तो नहीं
थोड़ा दूर से नमस्कार तो तू कर।

जो कोरोना वायरस से पीड़ित है
उनसे संपर्क की कोशिश मत कर।

बाहर निकलना जरूरी तो नहीं
ये मन अपना तू वश में कर।

कोई और बचा न पायेगा अब
पास जाने की तैयारी मत कर।

अगर निभानी है तुझे यारी
अपनी तरफदारी मत कर।

~ मुकेश बिस्सा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *