अभी वक्त है हमलोगों को सम्भल जाना है,
घर में ही रहकर कोरोना को हराना है
अपने देश से भगाना है!

इस माहौल में घर से कहीं बाहर न जाना है
हमलोगों को लोक-डाउन का पालन करना है,
घर में ही सुरक्षित रहना है
सोशल-डिस्टेंस बनाए रखना है!

अभी वक्त है हमलोगों को सम्भल जाना है,
घर में ही रहकर कोरोना को हराना है
अपने देश से भगाना है!

हमलोगों को किसी के करीब न जाना है,
न ही किसी से हाथ मिलाना है,
न भीड़ में जाना है, न ही भीड़ लगाना है!

बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छुना है,
बिना हाथ धोए खाना न खाना है!

अभी वक्त है हमलोगों को सम्भल जाना है,
घर में ही रहकर कोरोना को हराना है
अपने देश से भगाना है!

~ संतोष भारद्वाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *