करोना रे करोना

करोना रे करोना ।
तुम इससे मत डरो ना ।
हर पल हाथ धोओ ना।
ता पीछे काम दूजा करो‌ ना।

घर से तुम मत निकलो ना।
घर में ही तुम रूको ना।
छुआ छूत से बचो ना।
खुद का जीवन बचाओ ना।

सोशल डिस्टेनशिंग अपनाओ ना।
देश हित में कदम बढाओ ना।
मिला है तुमको यह अमूल्य समय।
परिवारों के साथ बिताओ ना।

मिला है तुमको यह अमूल्य जीवन।
व्यर्थ में इसे गंवाओ ना।
करके सम्पूरण लाक डाउन का पालन।
देश भक्ति दिखाओ ना।


~ देवउत्तम उपाध्याय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *